रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थिति बेबीलोन होटल में एक युवती का शव मिला है। युवती की उम्र 25 से 26 साल बताई जा रही है। वहीं, युवती के प्रेमी का शव रेलवे ट्रक पर पड़ा मिला है। युवती और युवक अंबिकापुर जिले के रहने वाले हैं। युवती की पहचान वाणी गोयल के रूप में हुई है जबकि युवक की पहचान विशाल गर्ग के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों शनिवार शाम को अंबिकापुर से आए थे। युवती बीजेपी नेता बाबूलाल गोयल की भतीजी है। बाबूलाल गोयल सूरजपुर जिले में बीजेपी के जिला अध्यक्ष हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल के कमरे में वाणी गोयल की लाश मिली। वहीं, दूसरी तरफ जीआरपी को WRS कॉलोनी के पास एक युवक का शव रेलवे पटरी के पास मिला। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो दोनों की पहचान अंबिकापुर निवासी के रूप में हुई। बड़ी बात ये है कि युवक का सिर उसके शरीर से अलग था। बताया जा रहा है कि वाणी और विशाल के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस के अनुसार, यह आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का मामला है।
वाणी की दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
जानकारी के अनुसार, वाणी का परिवार अंबिकापुर का रहने वाला है। उसके परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया उसके बाद रायपुर पहुंचे थे। युवती की लोकेशन रायपुर स्थिति बेबीलोन होटल में मिली थी। युवती होटल के रूम नंबर 416 में ठहरी थी। जिसके बाद रायपुर की गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। कमरे का दरवाजा खोलते ही पुलिस को युवती की लाश मिली थी।
वाणी ने रायपुर से ग्रेजुएशन किया था। इसके उसने नागपुर से बेकरी का कोर्स किया था। वहीं, युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
पुलिस के अनुसार, यह हत्या है या फिर आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाद होगा। फिलहाल पुलिस इस केस की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से कर रही है। मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version