मानसून आते ही बीमारियों की शुरुआत हो जाती है। इस मौसम में सीजनल बुखार, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छरों से पैदा होने वाले बुखार तेजी से फैलते हैं। ऐसे में इन लक्षणों से जान लें कि आपको डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया क्या हुआ है?
बारिश में मच्छरों से होने वाली बीमारियां तेजी से फैलती है। मानसून में जगह-जगह पानी भरने के बाद मच्छर पनपने लगते हैं। जिसके बाद डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर से फैलने वाली बीमारियां तेजी से फैलती हैं। पिछले कुछ दिनों दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में डेंगू के मरीजों को संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। वहीं दिल्ली एनसीआर में मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, डेंगू-मलेरिया या चिकनगुनिया काफी खतरनाक हैं। इसमें स्थिति गंभीर होने पर जान भी जा सकती है। इसलिए आपको डेंगू, मलरिया और चिकनगुनिया के लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। जिससे बुखार आते ही आप इन बीमारियों की पहचान कर सकें और समय पर सही इलाज करवा सकें।
डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार एक तरह का वायरल इंफेक्शन जो डेंगू वायरस से होता है। एडीज मच्छर के काटने से ये डेंगू होता है। डेंगू होने पर काफी तेज बुखार आता है और सिर में पीछे की ओर काफी तेज दर्द होता है। उल्टी, पेट में दर्द और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। डेंगू में आंखों में दर्द और कई बार शरीर पर लाल दाने निकल आते हैं। इसमें फ्लू जैसे लक्षण भी नजर आते हैं। स्थिति गंभीर होने पर नाक और मुंह से ब्लीडिंग हो सकती है। डेंगू में ब्लड प्रेशर और प्लेटलेट्स काफी तेजी से कम हो सकते हैं। हालांकि किसी संक्रमित व्यक्ति से डेंगू दूसरे को नहीं फैलता है।
मलेरिया के लक्षण
मलेरिया भी डेंगू की तरह ही मच्छरों से फैलने वाली खतरनाक बीमारी है। इसमें परजीवी संक्रमित मच्छरों के काटने से मलेरिया होता है। मलेरिया के लक्षणों में तेज तेज बुखार और ठंड लगना मुख्य है। इसमें कंपकंपी लगकर तेज बुखार आता है। मलेरिया में स्थिति गंभीर होने पर फेफड़ों में लिक्विड जमा हो सकता है और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया भी मच्छरों से होने वाली बीमारी है। चिकनगुनिया वायरस (CHIKV) से फैलता है और इसमें भी अचानक से तेज बुखार आता है। हालांकि बाकी लक्षणों से अलग इसमें शरीर, जोड़ों और हाथ पैरों में तेज दर्द होता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि चलना फिरना या फिर खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो जाता है। चिकनगुनिया में बुखार के बाद दाने-चकत्ते हो सकते हैं। सिरदर्द, उल्टी और जी मिचलाने के लक्षण भी दिखते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version