21 मौतें भी हुईं, अंबेडकर के दो एचओडी संक्रमित

रायपुर। राजधानी में शनिवार को 764 समेत प्रदेश में कोरोना के 3120 नए मरीज मिले हैं। अंबेडकर अस्पताल में मेडिसिन की एचओडी, कार्डियोलॉजी के एचओडी व फॉरेंसिक मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 21 लोगों की मृत्यु भी हुई है, जिनमें 11 रायपुर के हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना से 540 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। रायपुर में भी मृतकों की संख्या 250 है। नए केस को मिलाकर प्रदेश में मरीजों की संख्या 61 हजार से ऊपर हो गई है। इनमें एक्टिव केस यानी 32246 हो गए हैं। इलाज के बाद 27978 लोग स्वस्थ हुए हैं। रायपुर में मरीजों की संख्या 21229 और एक्टिव केस 13 हजार पार हो गए हैं। डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

दरअसल अंबेडकर अस्पताल के जिस कार्डियोलॉजिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वे रिपोर्ट आने के ठीक पहले मरीजों की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी कर रहे थे। दोपहर में पता चला कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अंबेडकर अस्पताल प्रबंधन एक पत्र जारी कर डॉक्टरों और स्टाफ से कहा है कि वे जब तक पॉजिटिव के सीधे संपर्क में नहीं आते, तब तक ड्यूटी करते रहेंगे। सर्जन है तो सर्जरी और फिजिशियन है तो मरीजों का इलाज नहीं रोकेंगे। गौरतलब है, कार्डियोलाॅजी के कुछ टेक्नीशियन भी पहले संक्रमित हो चुके हैं। दूसरे विभागों में भी मरीजों पर संक्रमण का खतरा बना हुआ है। नेहरू मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ विष्णु दत्त व आर्थोपीडिक्स एचओडी डॉ. एस फुलझेले का कहना है कि लगातार मरीज मिलने के कारण डॉक्टर समेत दूसरे स्टाफ पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। डाक्टर पूरी सावधानी बरत रहे हैं, फिर भी संक्रमित हो रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version