रायपुर। भगवान भोले एवं कुलदेवी देवता के असीम कृपा से नवनिर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ जी का शिवलिंग स्थापना एवं शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 10 जुलाई से 12 जुलाई तक किया जा रहा है। इस समारोह में आज आध्यात्मिक गुरू श्री अरुण चौबे जी महाराज शामिल हुए। इस दौरान उनका शिष्यगणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह में विगत 10 जुलाई को शोभायात्रा निकाली गई। आज 11 जुलाई को सुबह 8 बजे वेदी पूजन, शिव अभिषेक किया गया। दोपहर 12 से 3 बजे तक माला जाप, सुंदरकांड पाठ उसके पश्चात आरती, कल 12 जुलाई को सुबह 8 बजे शिव चर्चा, दोपहर 12 बजे सत्यनारायण कथा, आहूति एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजनकर्ताओं में स्व. माधोराम-स्व. खोरबाहरीन साहू, भावसिंग दुर्गा साहू, गजाधर-चिंता साहू, धनीराम-उमा साहू, घनश्याम सुखमीन साहू, आत्माराम-बसंत साहू, भैयाराम-चम्पा साहू, मोहन-ललिता साहू, खोरबाहरा-बाहर साहू, सुखदेव-मोतिम साहू, लखन-स्व. मालती साहू, द्वारिका-जमुना साहू, भावेश-ईश्वरी साहू, देवेन्द्र-सविता साहू, दीपक-खुशबू साहू, परमानंद-नंदनी साहू, संदीप-निशा साहू, राधेश्याम, कमल, हरिश, सदानंद-नीता साहू, हरकलाल-धनेश्वरी साहू, ईश्वर-सुशीला साहू, खम्हन-पिलेश्वरी साहू, दिनेश-ममता साहू, भगत-राजेश्वरी साहू, मनोज-लक्ष्मीन, लक्ष्मीनारायण-लीला साहू आदि शामिल है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version