सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बड़ा ही मजेदार है। यहां दिनभर कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ वीडियो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखने के बाद लोग अपनी हंसी को कंट्रो नहीं कर पाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपके फीड में भी ऐसे फनी वीडियो आते ही होंगे। और अगर नहीं आते हैं तो कोई बात नहीं, आज हम आपके एक मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो में एक चूहे की अनोखी और मजेदार करतूत देखने को मिल रही है। लेकिन अगर उसने यह करतूत आधी रात को की तो डर के मारे लोगों की हालत भी खराब हो सकती है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें एक चूहा अजीब हरकत करते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक चूहे ने किसी स्टील के बर्तन को अपने दांतों से पकड़ा हुआ है और उसे लेकर कूद रहा है। चूहा जैसे ही कूदता है, वह बर्तन जमीन पर लगता है जिससे आवाज आती है। चूहा एक या दो बार नहीं बल्कि कई बार इसी तरह कूदते हुए नजर आता है। अब आधी रात को जब भी कोई ऐसी आवाज सुनेगा और उसे दिखाई कुछ नहीं देगा तो डर के मारे उसकी हालत तो खराब होगी ही। और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर Deputy Collector संजय कुमार ने अपने अकाउंट @dc_sanjay_jas से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसे चूहे तो रात में किसी को हार्ट-अटैक ही करवा दें!’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सर ये चूहा नहीं है घर का दुश्मन है। दूसरे यूजर ने लिखा- चूहा बर्तन भी चोरी करने लगे। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है। (indiatv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version