जिन लोगों को घूमने का शौक होता है वह अक्सर मानसून का इंतजार जरुर करते हैं। इस मौसम में घूमने का अलग ही मजा आता है। बारिश के मौसम में हर जगह सुंदर नजारा होता है। देश में ऐसी कई जगहें हैं, जहां सुंदर नजारा आपको बारिश के मौसम में ही देखने को मिलेगा। ऐसी ही कुछ जगहें पुणे में स्थित है। आमतौर पर कपल्स ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें शांति और सुकून का अहसास हो। इस आर्टिकल में हम आपको पुणे की कुछ ऐसी ही छिपी हुई जगहों के बारें विस्तार से जानकारी देंगे।

शिरोटा झील

यह झील पुणे छिपी हुई झील की तरह है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह झील शहर के बाहरी इलाके में है। यहां आपको पर्यटकों की भीड़ बहुत कम देखने को मिलती है। अगर आप भी मानसून में कहीं घूमने का प्लान बनी रहे हैं तो आप पार्टनर के साथ यहां घूमने आ सकते हैं। यहां आप ट्रेकिंग भी कर सकते हैं, लेकिन बारिश के दौरान आपको इसे करने से बचना चाहिए।

विसापुर किला

मानसून के दौरान इस जगह पर घूमने का अलग ही मजा है। यह किला हरी-भरी हरियाली और खंडाला के खूबसूरत पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस जगह की सबसे खास बात यह कि आपको यहां पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन भीड़ नहीं मिलेगी। दरअसल, यह किला गांव वीसापुर में स्थित है। यहां सीढ़ियों पर पानी गिरता हुआ बहुत ज्यादा सुंदर लगता है।

घनगड किला

बरसात के मौसम में आप कैंपिंग के लिए जा सकते हैं। यहां आप कुछ स्थानों जैसे देवी गरजई मंदिर, किले और गुफाएं देखने जा सकते हैं। अगर आप लोनावाला-खंडाला से आ रहे हैं, तो आपको 30 किमी और पुणे से  100 किमी दूरी की यात्रा करनी होगी। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version