पुस्तके और कलम दे, बच्चों को उनके सपनों की उड़ान दे

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय बुढापारा के 60 नवप्रवेशी छात्र छात्राओं को तिलक लगाकर पाठ्य सामग्री वितरीत की गई । रोटरी अध्यक्ष नामो चन्द मोरयानी ने इस अवसर पर बच्चों को रोटरी क्लब के उद्देशयों और सेवाओं की जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन चंपालाल साहू ने छात्र छात्राओं से अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में अच्छी पढ़ाई करने व गुरुओं का आदर करने के लिए प्रोत्साहित किया । सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर प्रदीप गोविंद शितूत ने इस अवसर पर छात्र छात्राओं को उनके सुखद और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । अंत में क्लब के द्वारा सभी को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधान अध्यापक सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपास्थित थे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version