प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश की निंदा करते हुए कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। ट्रंप को अपना “मित्र” बताते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने दोस्त पर हुए हमले से बहुत चिंतित हैं। उन्होंने गोलीबारी में घायल हुए ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

पीएम मोदी ने लिखा, “अपने मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बहुत चिंतित हूं। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।”

बता दें कि शनिवार रात को बटलर, पेनसिल्वेनिया में उनकी रैली में एक शूटर ने गोलीबारी की, जिसमें उन्हें एक गोली लगी जो दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को चीरती हुई निकल गई। सीक्रेट सर्विस ने पुष्टि की कि ट्रंप अब सुरक्षित हैं। गोलीबारी के बाद शूटर और एक दर्शक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य दर्शक की हालत गंभीर बनी हुई है।


Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version