जशपुर । दो स्कूलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के छात्र थाना पहुंचे। घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला पत्थलगांव थाने के बीटीआई चौक का है।दोनों गुटों ने मारपीट के दौरान मारपीट में चाकू, हाकी, और स्टंप जमकर एक दूसरे पर बरसाए गए हैं। बताया गया कि ये स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र हैं, जो पुराने विवाद को लेकर आपस में भिंड़ गए। इसके बाद दोनों की गुटों के छात्र पुलिस थाने पहुंचे जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे नाबालिग को भी बुरी तरह पीटा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्रकाश उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्रों में जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि, किसी पुराने विवाद को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हुई है। ये छात्र पंजा फाईटर, चाकू, हॉकी स्टंप जैसे हथियार के साथ स्कूली बच्चों में गैंगवार हुआ। उन लोगों ने झगड़ा छुड़ाने गए एक नाबालिक की भी जमकर पिटाई दी। घायल हुए तीन छात्रों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version