सोशल मीडिया पर रील बनाने की यह बीमारी कई लोगों को खा चुकी है। लोग कुछ व्यूज, लाइक्स और वायरल होने के लिए अश्लीलता का सहारा लेते हैं और समाज में खूब अश्लीलता फैलाते हैं। वहीं, कुछ लोग रील के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डाल लेते हैं। लेकिन दिक्कत तो तब हो जाती है, जब इन लोगों की वजह से किसी दूसरे पर जान का खतरा मंडराने लगता है। ऐसे रीलबाज अपनी और दूसरों की जान खतरे में डालने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।
लड़की पर चढ़ा रील का खुमार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में एक लड़की बीच सड़क पर डांस करते-करते रील बना रही है। वहीं, पीछे से दो लोग अपनी बाइक लिए चले आ रहे थे। उनमें से एक बाइक पर तो एक बच्चा भी सवार था। लड़की डांस करते-करते जाकर एक बाइक से टकरा जाती है। बाइक वाला शख्स बाइक से अपना नियंत्रण खो देता है और वह बाइक लिए गिर पड़ता है। इधर एक बाइक वाला दूसरे बाइक पर गिरता है तो दूसरा बाइक वाला जैसे-तैसे खुद को और अपने बच्चे को बाइक के साथ संभालता है। इतना होने के बावजूद भी लड़की को इस चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता और वह लोगों को इग्नोर कर नाचने में मशगूल हो जाती है। इधर, पीछे मौजूद दोनों बाइक सवार लड़की के थमने का इंतजार करते रहे ताकि लड़की वहां से हटे तो वे आगे जा सकें।


वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 4700 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी हो जाए छपरीगिरी नहीं रुकनी चाहिए। दूसरे ने लिखा- इधर एक आदमी गिर गया और ये लड़की नाचे ही जा रही है और तो और ऊपर से वीडियो भी बनवा रही है। तीसरे ने लिखा- किसी की जान जाए, पर नाच ना जाए। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version