नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक युवती ऑनलाइन गेम के खेलने के दौरान एक युवक के संपर्क में आ गई। यहां जान-पहचान से शुरू हुआ सिलसिला धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गया। इस दौरान युवक ने उससे कई बार पैसे भी लिए। फिर एक दिन अचानक युवक गायब हो गया। युवती प्रेमी की तलाश में अलीगढ़ के लोधा गांव पहुंच गई। यहां उसने ग्रामीणों को युवक की फोटो दिखाकर उसकी जानकारी मांगी। प्रेमी की तलाश में भटक रही युवती की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई। नोएडा की युवती ने बताया कि लोधा गांव का एक युवक कई सालों से नोएडा की एक दवा कंपनी में पैकिंग का काम करता था। वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर के एक गांव की ये महिला गाजियाबाद के एक स्कूल में टीचर थी। दोनों को गेम खेलने का काफी शौक था और इनके प्यार की वजह भी गेम ही बना।

ऑनलाइन गेम के दौरान युवक का युवती से संपर्क हुआ। दोनों को एक दूसरे से धीरे-धीरे प्यार हो गया। फोन पर बातचीत का ये सिलसिला जून 2019 में मुलाकात में तब्दील हो गया, अब दोनों की आमने-सामने बातचीत होने लगी थी। जहां एक तरफ प्यार अपने चरम पर था तो वहीं दूसरी ओर प्रेमी इस बीच लगातार प्रेमिका का फायदा उठाते हुए उससे रुपये एंठने लगा। जब मामला प्यार से शादी को ओर बढ़़ा तो युवक ने यहां भी एक कदम आगे बढ़ाते हुए कोर्ट मैरिज के नाम पर युवती से कागजात तैयार कराने के लिए 25 हजार रुपये ले लिये। पैसे लेने का ये सिलसिला इसके बाद भी किसी न किसी बहाने से जारी रहा। युवती ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के चलते लागू हुए लॉकडाउन के दौरान युवक बिना अपने घर का पता बताये अपने गांव वापस लौट गया। इसके बाद देश में हालात सामान्य हुए और लॉकडाउन खुलने लगा युवक के आने की आस लगाए बैठी युवती को यहां भी निराशा हाथ लगी क्योंकि इस दौरान उस युवक का कोई अता-पता नहीं था। इसके बाद युवती ने फोन से संपर्क किया तो युवक ने कहा कि वह अभी मिलने नहीं आ सकेगा। युवती अपने प्रेमी की बात से परेशान होकर उसकी तलाश में अलीगढ़ चली आई और लोगों से गांव का पता पूछते-पूछते वह प्रेमी को तलाश में लोधा आ पहुंची। यहां लोगों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस उसे थाने ले गई। फिलहाल पुलिस युवती के बताए पते पर युवक की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version