शहरों में आवारा जानवरों के आतंक इतना बढ़ चुका है कि आए दिन इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। कभी ये जानवर किसी दुकान में घुस जाते हैं तो कभी ये किसी पर हमला करते दिखते हैं। ये आवारा जानवर कई सड़क दुर्घटनाओं के कारण भी बन चुके हैं। हाल में सोशल मीडिया पर ऐसे ही दो आवारा जानवरों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये जानवर एक दुकान में घुसकर उत्पात मचाते नजर आते हैं।
दो सांडो की लड़ाई में पिस गईं लड़कियां
वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सांड लड़ते हुए एक दुकान में घुस गए हैं। दुकान में दो लड़कियां पहले से मौजूद थी, जो शॉपिंग करने आई थीं। सांड के दुकान में घुसने से उनके झगड़े में लड़कियां बुरी तरह से पिस गईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों सांड लड़ते हुए दोनों लड़कियों पर चढ़ गए। सांडों ने लड़कियों को बुरी तरह से अपने पैरों तले कुचल डाला जिससे उन्हें चोट भी आई। लड़कियां एक बार के लिए तो वीडियो से गायब ही हो गई क्योंकि वे सांडों के पैरों तले रौंदी जा रही थी। इसके बाद दुकान का सारा सामान भी लड़कियों के ऊपर गिर गया। हालात बिगड़ते देख तमाशा देख रहे लोगों में से एक शख्स लठ लेकर दुकान में जा घुसा और इसके बाद वह काउंटर पर चढ़कर दोनों लड़कियों को सांड के चंगुल से आजाद कराया। लड़कियां काउंटर से होती हुई बड़ी मुश्किल से दुकान से बाहर आईं।
ऋषिकेश का बताया जा रहा यह वीडियो


वायरल हो रहा यह वीडियो ऋषिकेश के राम झूला का है, यहां एक पर्स की दुकान में दो लड़कियां शॉपिंग कर रही थीं, तभी दो सांड लड़ते-लड़ते उ दुकान के अंदर घुस गए। दुकान में शॉपिंग कर रही लड़कियां इन सांड़ों की लड़ाई के चक्कर में पिस गईं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख लोगों ने देखा और ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये हर शहर की समस्या है। दूसरे ने लिखा- उम्मीद है कि दोनों लड़कियां ठीक होंगी। (indiatv.in)

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version