मछली मारने के कई तरीके होते हैं। कोई जाल फेंक कर मछलियों को फंसाता है तो कोई फिशिंग स्टिक से मछली पकड़ता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो बहुत ही अलग तरीके से मछलियां पकड़ रहा है। शख्स के मछली मारने के तरीके को देख लोग हैरान रह गए क्यों कि उसने पल भर में ही कई बड़ी मछलियों का शिकार कर लिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक तालाब के पास लेटा हुआ है। उसने अपने शरीर में मिट्टी का लेप लगा रखा है। साथ में वह अपने मुंह में एक पाइप लगाए हुए है और उस पाइप को उसने तालाब में डुबोया हुआ है। पाइप के जरिए वह पानी में बुलबुले छोड़ रहा है। जिससे मछलियां उसकी तरफ खींची चली आ रही है। जैसे ही मछली करीब आ जाती है, वैसे ही शख्स तालाब में झटके से हाथ डालकर उन मछलियों को पकड़ लेता है। ऐसे ही कर-कर के वह कई बड़ी मछलियों का शिकार कर लेता है।
वीडियो को मिले 18 मिलियन व्यूज


वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम की यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इसने मछली पकड़ने में पीएचडी की है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 18 मिलियन लोगों ने देखा और 70 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा हुआ कोई मगरमच्छ नहीं आया। दूसरे ने लिखा- ये तो बहुत ही अच्छा तरीका है। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में कई और मछलियां पकड़ने के वीडियोज़ को शेयर किया है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version