मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में स्थिति क्योटी वाटरफॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला ने अपनी जान गंवा दी। उत्तर प्रदेश से नवविवाहित पिकनिक मनाने के लिए रीवा के क्योटी वाटरफॉल आए थे। फोटो खींचवाने के दौरान पत्नी का पैर अचानक फिसल गया और वह पति की आंखों के सामने ही 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना शुक्रवार शाम की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ पटेल और वर्तिका वर्मा की हाल ही में शादी हुई थी। दोनों रीवा के क्योटी वाटरफॉल में पिकनिक मनाने आए थे। अपनी जिंदगी के अनमोल पल को यादगार बनाने के लिए नवविवाहित जोड़े एक दूसरे की तस्वीर मोबाइल कैमरे से कैद कर रहे, तभी पत्नी वर्तिका वर्मा अचानक वाटरफॉल के मुहाने पर जा पहुंची। वह अपने मोबाइल से सेल्फी लेने लगी, तभी पति ने जोर से आवाज दी। इस दौरान अचानक से वर्तिका का पैर फिसल गया। पति की आंखों के सामने उसकी पत्नी 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version