अहमदाबाद. गुजरात के एक सीनियर आईएएस अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर खा लिया, जिसके बाद बेहोशी की हालत में उन्हें गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आईएएस और उनकी पत्नी बीते कई महीनों से अलग-अलग रह रहे थे. आईएएस रंजीत कुमार की पत्नी सूर्याबेन तमिलनाडु की रहने वाली थी और बीते करीब आठ महीनों से वो वहीं रह रही थी. वहां किसी मामले में पुलिस सूर्याबेन की तलाश कर रही थी.
पति और पत्नी के बीच अनबन का इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मृतका करीब आठ महीनों से गुजरात में नहीं थी. बताया जा रहा है कि जब वो अपने पति के घर पर पहुंची तो उन्होंने घर में घुसने से ही मना कर दिया था. इसके साथ ही तलाक देने की बात भी कही थी. इसके बाद महिला ने घर के बाहर ही जहर खा लिया था और अब गांधीनगर के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version