रायपुर। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सदन में पक्ष-विपक्ष की तीखी नोक-झोंक के बीच हंसी मजाक का भी दौर चलता है। आज कुछ मुद्दों को लेकर सदन में तना-तानी भी रही। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कैबिनेट के अयोध्या यात्रा पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि, मैं मुख्यमंत्री को भेंट करने के लिए नारियल धोती लेकर आया हूं। उन्होंने आगे कहा कि, ऐसी चर्चा थी कि, मुख्यमंत्री शिवरीनारायण का बेर लेकर अयोध्या गए थे। लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि, अभी बेर का सीजन ही नहीं है, कहां का बेर लेकर गए थे? आप लोग अयोध्या होकर तो आ गए लेकिन राम वन गमन परिपथ का काम बंद कर दिया। महंत के शून्यकाल में बोलने पर विपक्ष ने सवाल उठाए। जिस पर चरणदास महंत ने आगे कहा कि, आप लोग बात को गलत दिशा में लेकर जाते हैं। इसलिए अयोध्या और बद्रीनाथ की सीट भी आप लोग हार गए।
उल्लेखनीय है कि, 13 जुलाई को सीएम देव साय अपने पूरी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या गए थे। यहां रामलला के दर्शन कर भगवान राम को बेर की पोटली अर्पित की थी। साथ ही छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए कामना की। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ मां कौशल्या की नगरी है। ननिहाल से प्रभु राम के चरणों में शबरी के बेर, जल, महुआ के फल सहित अन्य चीजें प्रसाद स्वरूप अर्पित किए हैं। राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उनका स्वागत कर भोजन प्रसाद कराया।
नेता प्रतिपक्ष ने कैबिनेट के अयोध्या दौरे पर ली चुटकी, पूछा: बेमौसम बेर कहां से लाये?..
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

