वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का ऐलान किया है। पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत अब 20 लाख तक के लोन दिए जाएंगे। पहले इसके तहत 10 लाख तक के लोन देने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। बता दें कि सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार के साथ जोड़ने के लिए इस योजना को लागू किया था। इस योजना के तहत पहले युवाओं को नए रोजगार के लिए 10 लाख तक का लोन दिया जाता था। वहीं इस बात वित्त मंत्री ने लोन की सीमा को बढ़ाकर अब 20 लाख तक कर दिया है।
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सदन में बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने बजट के शुरुआत में गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर फोकस करने पर जोर देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि आगे भी 5 सालों तक मुफ्त राशन योजना चलती रहेगी। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है, जिससे 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार भी पिछले वर्षों की तरह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को पेपरलेस फार्मेट में पेश कर रही हैं। इस दौरान वित्त मंत्री ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम’ रंग की रेशम की साड़ी पहनी हुई है। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ लिए तस्वीर खिंचवाई। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचीं। यहां उन्होंने बजट पेश किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version