दिल्ली के साउथ पटेल नगर इलाके में बारिश के दौरान पीजी के पास लोहे के गेट में करंट आने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान यूपी के गाजीपुर के रहने वाले 26 वर्षीय नीलेश राय के रूप में हुई है. वो बीते तीन साल से पटेल नगर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को जब वो चाय पीकर पीजी में लौट रहा था तभी गली के गेट के बाहर पानी भरा था और गेट में करंट फैला हुआ था. युवक उसी करंट की चपेट में आ गया. पास में कपड़े प्रेस करने वाली एक महिला ने जब चीख की आवाज सुनी तो वो भागते हुए मौके पर पहुंची. चश्मदीद महिला के अनुसार, काफी देर तक युवक मदद के लिए चीखते हुए आवाज लगाते रहे, लेकिन काफी देर हो चुकी थी, जब लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे. करंट फैलने के डर से काफी देर तक लोग भी पास जाने से बचते रहे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.रंजीत नगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि पता लग सके कि गेट में करंट आया कैसे. मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित युवक को आरएमएल अस्पताल लेकर गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बारिश के बाद लोहे के गेट में आया करंट, यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवक की मौत
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

