अमलेशवर – अब छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इको क्लब का गठन किया जाएगा जिसके तहत सभी स्कूलों में अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाना हैं, और इसका जो संरक्षण देखरेख संस्था प्रमुख के माध्यम से होगा उसका भी फोटो पिक पोर्टल के माध्यम से बीच-बीच में भारत शासन को प्रेषित किया जाना है, जिससे प्रत्येक स्कूल के बच्चो व शिक्षको के मन मे भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक बेहतर प्रतिस्पर्धा भी बढेगा और साथ ही पर्यावरण संरक्षित भी होगा , जिसका अंचल में पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्यरत संस्था छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति ने राज्य सरकार का आभार माना हैं समिति बहुत जल्दी ही इस बेहतर कार्य के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी व पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी जी को उनके निवास कार्यालय में जाकर पौधा भेंट करेंगें । समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ,वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा ,गीता लाल साहू ,संजू हिरवानी ,कुलदीप धीवर ,कौशल वर्मा ,प्रभु यादव ,गोपी साहू ,शैलेश साहू ,कुणाल साहू ने लोगो से अपने आस पास ही इस अनुकूल मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने का अनुरोध किया हैं ,जिसे पर्यावरण हरा भरा व स्वच्छ रहे ।
अब स्कूलो में होगा इको क्लब गठित, छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति ने माना राज्य सरकार का आभार
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

