नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. इस प्लेन में 19 यात्री सवार थे. हादसे के बाद इनमें से 13 यात्रियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस हादसे में एक पायलट की जान बच गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्लेन नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक प्लेन सौर्य एयरलाइंस का विमान का नंबर 9N – AME (CRJ 200) था. शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि विमान टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया, जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ. हादसे के बाद प्लेन से आग के गोले निकलते भी देखे गए हैं.
काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. रेस्क्यू टीम ने प्लेन की आग बुझा दी है. 13 शव बरामद करने के बाद अब बाकी के यात्रियों की तलाश की जा रही है. प्लेन का जो पायलट सुरक्षित बचा है, उसकी हालत में सुधार होने पर उससे हादसे के बारे में पूछताछ की जा सकती है.
इस प्लेन हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें नजर आ रहा है कि विमान से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं. हादसे की वजह से त्रिभुवन एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई है.
कई फ्लाइट्स डायवर्ट हुईं
इस हादसे के बाद एहतियात बरतते हुए त्रिभुवन एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले विमानों की लैंडिंग को लखनऊ और कोलकाता की तरफ डाइवर्ट कर दिया गया है.
BIG BREAKING टेकऑफ के दौरान रनवे पर फिसला प्लेन…क्रैश… अब तक 13 यात्रियों के शव निकाले गए…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

