एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को ऐसी किक मारी कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। बताया जाता है वह 6 माह से गर्भवती थी। यह दर्दनाक घटना बिहार के जमुई से सामने आई है। जमुई के ताना इकेरिया गांव में पीडि़ता प्रियंका कुमारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रियंका की शादी एक साल पहले धर्मवीर से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी के एक माह बाद से ही ससुराल वाले उसे प्रताडि़त करने लगे। सास मंजू देवी, गोतनी जूली देवी, ननद पुनीता देवी और पति धर्मवीर पासवान लगातार उसे प्रताडि़त कर रहे थे। महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। उसके पति वीरेंद्र पासवान ने पेट में लात से मारा जिसकी वजह से गर्भ में पल रहे 6 माह के बच्चे की मौत हो गई। प्रियंका ने बताया कि ससुराल वालों ने किसी डॉक्टर को नहीं बुलाया। एक दाई को बुलाकर मरा हुआ बच्चा पेट से निकलवाया। प्रियंका के पिता वीरेंद्र पासवान का कहना है कि सूचना मिलने पर वो इकेरिया गांव पहुंचे और फिर मृत बच्चे को लेकर महिला थाना आ गए। महिला थाना में देर शाम मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
