सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी भी कुछ भी ऐसा नजर आ सकता है जो लोगों को हैरान कर दे। आप इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो, फेसबुक पर हो या फिर ट्विटर पर हो, हर जगह अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकतर डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसे लोगों के भी वीडियो वायरल हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद उनकी सोचने की क्षमता का पता चलता है और फिर यूजर अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की किसी बिल्डिंग के नीचे खड़ी है। बारिश से बचने के लिए उसे एक छाता की जरूरत है। दूर बैठी उसकी दोस्त उसे छाता दिखाती है। इसके बाद वो भागते हुए अपनी दोस्त के पास जाती है, उससे छाता लेती है और फिर भागते हुए उसी बिल्डिंग के नीचे जाकर खड़ी हो जाती है। इसके बाद वो छाता खोलकर आराम से चलते हुए अपनी उसी दोस्त के पास जाती है जिसके पास वो छाता लेने के लिए गई थी। यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो

https://twitter.com/hooda_honey/status/1815318997723660573?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1815318997723660573%7Ctwgr%5Ef40f0433e5346104fc0de6db3fdc0ea3f962b10a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Feveryone-will-be-stunned-to-see-this-girl-brain-video-goes-viral-on-social-media-2024-07-25-1062528

इस वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @hooda_honey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इतना खतरनाक आईडिया और किसी को आ भी नहीं सकता।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लड़की है बहुत ज्यादा दिमाग है, ईमानदारी से काम करती है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई कोई इस आईडिया को भारत लाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह दीदी वाह। वहीं एक यूजर ने लिखा- भींगने से बच गए। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version