लड़कियों के बीच झगड़े का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। ताजा मामला नोएडा सेक्टर 125 में स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से सामने आया है। जहां दो लड़कियां कॉलेज के कैंटिन में ही आपस में भिड़ गईं। लड़कियों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग लड़कियों के इस लड़ाई पर चटकारे लेते हुए दिखे।
आपस में भिड़ीं लड़कियां
वायरल हो रहे 30 सेकेंड के इस वीडियो में दो लड़कियां पहले एक दूसरे से हाथापाई करती हैं। इसके बाद एक लड़की दूसरी को टेबल पर पटककर नीचे गिरा देती है। वहीं, इस झगड़े में एक और लड़की आ जाती है और वह दोनों लड़कियों की लड़ाई को रोकने का प्रयास करती है, लेकिन दोनों लड़कियां एक दूसरे पर लगातार हमला करते रहती हैं। वहीं, दूसरी तरफ कैंटिन में मौजूद लड़के लड़कियों के झगड़े को छुड़ाने के बजाय लड़ाई का मजा लेते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो पर लोग कमेंट कर ले रहे हैं मजे

https://twitter.com/SJ_offl_/status/1815627569804333483?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1815627569804333483%7Ctwgr%5Eb8924e71eb274201ce83d98138de5b41fbe14252%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fviral%2Fnews%2Fgirl-student-fight-in-amity-university-canteen-video-goes-viral-on-internet-2024-07-23-1062167


वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर लड़कियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ये लड़कियां किस बात को लेकर गुत्थम-गुत्था हुईं थी। इस बात की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और लड़कियों के इस कैट फाइट पर जमकर मजे ले रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जरूर किसी लड़के के लिए लड़ रही होंगी। ऐसी लड़ाइयां एक ही बॉयफ्रेंड के लिए लड़ी जाती हैं। दूसरे ने लिखा- बहुत सही लड़ाई हो रही है। वीडियो देखकर मजा ही आ गया। ऐसे ही कई और लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट कर चुटकी ली। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version