छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने नापाक पाकिस्तानी घुसपैठ के विरुद्ध कारगिल युद्ध में भारत के विजय को सेना के शौर्य बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा है भारतीय सेना के जवान जो जात, पात,धर्म,मजहब के भेदभाव के पाखंड को नकारते हुए केवल देशभक्ति के जज्बे के साथ अपने परिवारों ,समाज और राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राणों की चिंता न करते हुए सेवा करते हैं,राष्ट्र धर्म को ही अपना धर्म मानते हैं,ऐसा जज्बा देश के अंदर हर नागरिक में क्यों नहीं जाग रहा है?ये प्रश्न सभी को अपनी अंतरात्मा से पूछना चाहिए ।श्री सिंह ने चिंता व्यक्त की है जिस प्रकार आज विदेशी एजेंट स्लीपर सेल,नक्सलवाद,ईमान खरीद कर,घुसपैठ करके,भारत में अपने एजेंट तैयार कर रहे हैं ,ये चिंता का विषय है,ऐसे समय में हम सब को भारतीय सेना की तरह ही संगठित और सतर्क रह कर राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मान कर,देश के लिए त्याग की भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है,सभी नागरिक देशभक्त अपने आपको योद्धा समझें, ऐसी अपील श्री सिंह ने सब से की है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version