सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां दुनियाभर के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। तो वहीं कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोगों के होश ही उड़ जाते हैं और उन्हें हंसने को मजबूर कर देते हैं। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अगर नहीं देखा है तो फिर आप इस वीडियो को देखिए जो अभी वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हर इंसान को अपने बालों से काफी प्यार होता है। वह अपने चेहरे के मुताबिक अपने बालों का लुक रखता है ताकि वो अच्छा दिखे। आपने अब तक अलग-अलग तरह के कई हेयरस्टाइल देखे होंगे। मगर क्या आपने कभी फलों की टोकरी वाला स्टाइल देखा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला अपने बालों का अलग लुक करवा रही है। एक आदमी उसके बालों को बनाता नजर आ रहा है। जैसे ही वह बालों का पूरा लुक बना देता है तो देखने वाला भी हैरान हो जाता है। दरअसल उसने बालों को टोकरी का लुक दे दिया है और बालों को फल रखने के काम में लगा दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Memessking नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये क्या बकवास है। दूसरे यूजर ने लिखा- बालों का सही उपयोग हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये क्या करना चाहता है। चौथे यूजर ने लिखा- अबे ये क्या बना दिया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- अब ये क्या था? (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version