कई लोग रिश्तों में अपने पार्टनर पर बहुत ज्यादा ही हक जताते हैं। अगर उनके पार्टनर से कोई दूसरा बात भी करते दिख जाता है तो उनकी शामत आ जाती है। ऐसे लोग बस ये चाहते हैं कि उनका पार्टनर हर तरह से उनका ही रहे। उस पर कोई दूसरा हाथ ना मारे। ऐसी ही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूसरी लड़की को उसके बॉयफ्रेंड पर ट्राई करना बहुत ही भारी पड़ गया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल शॉपिंग मॉल में लगे एक्सीलेटर से नीचे उतर रहा था। जिसमें बॉयफ्रेंड आगे खड़ा था और उसकी महिला प्रेमी पीछे खड़ी थी। तभी, बगल वाली एक्सीलेटर पर एक दूसरी लड़की सीढ़ियों से ऊपर जा रही थी। लड़की की नजर जब महिला के प्रेमी पर पड़ती है तो वह उसके प्रेमी के गाल को छू लेती है। जैसे ही दूसरी लड़की ने महिला के बॉयफ्रेंड को टच किया, वैसे ही महिला गुस्से से तिलमिला गई और उस लड़की का बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए सीढ़ियों से नीचे लेकर आ गई। इसके बाद देखा जा सकता है कि दोनों महिलाओं में झड़प हो जाती है।
वीडियो को 5 करोड़ लोगों ने देखा


हालांकि ये वीडियो स्क्रिप्टेड भी हो सकती है क्योंकि आजकल ऐसे प्रैंक वीडियोज़ का ट्रेंड चल रहा है। ऐसे प्रैंक वीडियोज़ लोगों को बहुत ही पसंज आते हैं और ये वीडियो तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। लोग व्यूज और लाइक के लिए अक्सर ऐसा वीडियो बनाते रहते हैं। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ThebestFigen नाम की यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 4 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं, तमाम लोगों ने इस वीडियो पर बहुत ही मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा – महिला ने बिल्कुल उस लड़की के साथ सही किया, ये लोग जो प्रैंक के नाम पर कुछ भी करते हैं, उन्हें ऐसा ही सबक मिलना चाहिए। दूसरे ने लिखा- महिला ने करारा जवाब दिया है। तीसरे ने लिखा- मैं भी ऐसा ही करती, अगर कोई मेरे बॉयफ्रेंड को हाथ लगाता। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version