लद्दाख में चीन के साथ जारी विवाद के बीच मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. ये बैठक बुधवार को शाम पांच बजे हो सकती है, जिसमें कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा चीन के साथ विवाद पर लोकसभा में दिए गए बयान के बाद हो रही है. बता दें कि संसद सत्र में सरकार की ओर से बयान दिया गया है, लेकिन विपक्ष की ओर से पूरे विवाद पर विस्तार से चर्चा की बात कही जा रही थी. जिसको लेकर कांग्रेस ने लोकसभा में विरोध भी जताया था. लेकिन अब सरकार की ओर से चर्चा के लिए इस बैठक को बुलाने पर जोर दिया गया है.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
