रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अभिषेक शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018), सहायक कलेक्टर सरगुजा को अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार अबिनाश मिश्रा (2018) सहायक कलेक्टर बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, देवेश कुमार ध्रुव (2018) सहायक कलेक्टर बिलासपुर को अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, संबित मिश्रा (2018) सहायक कलेक्टर रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ और चंद्रकांत वर्मा (2017) अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ जिला रायगढ़ को सहायक कलेक्टर जिला रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
