छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हुए कहा है राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा हमारी समिति तथा मुझे सभी के मानव अधिकार के रक्षा के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है,तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर टारगेट कर के अत्याचार पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नेता और देश के मानव अधिकार नेता ,कार्यकर्ता चुप क्यों हैं? इस विषय पर हमारे देश के सभी नागरिकों को क्यू विरोध नही करना चाहिए? श्री सिंह ने आगे सवाल किया है क्या बांग्लादेश कभी भारत का अंग था? यदि था और वहा नागरिकता प्राप्त कर शांति से रहने वाले हिंदुओं के अत्याचार पर UN द्वारा तात्कालिक संज्ञान क्यू नही लिया गया? भारत सरकार को भी तात्कालिक कदम उठाते हुए बांग्लादेश के हिंदुओं को सुरक्षा के उपाय अति सिघ्रता के साथ करने की जरूरत पर बल देने की तत्काल आवश्यकता है, यदि आवश्यक हो तो अपनी जमीन पर वापस कब्जा कर वहा रह रहे हिंदुओ को दिया जाए,ऐसी मांग श्री सिंह ने भारत सरकार से की है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version