रायपुर । राज्य सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग लिस्ट जारी की है। सूची में आईपीएस अरूण देव गौतम और नेहा चंपावत का नाम शामिल है।गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आईपीएस अरूण देव गौतम की गृह विभाग की सेवायें सामान्य प्रशासन विभाग से प्रतिनियुक्ति से वापिस लेते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त, महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं छत्तीसगढ़, के पद पर पदस्थ करते हुए, संचालक लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।वहीं नेहा चंपावत, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की सेवायें सचिव, गृह विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को प्रतिनियुक्ति पर सौंपी जाती है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version