टोक्यो. एम्पिल तूफान का असर जापान में नजर आने लगा है। तूफान जापान के मुख्य द्वीप की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। तूफान की वजह से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। तूफान के चलते सरकार ने भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने और खतरों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। कंपनियों ने कर्मचारियों से जल्दी घर लौटने का आग्रह किया है।
तेज गति से चल रही हैं हवाएं
तूफान की वजह से जापान ने सैकड़ों उड़ानों को रोक दिया गया है साथ ही लगभग 10,000 घरों को खाली करने की सलाह दी गई है। टाइफून एम्पिल को “बहुत मजबूत” श्रेणी में रखा गया है। तूफान टोक्यो के पास तक पहुंच गया है। तूफान की वजह से 216 किलोमीटर प्रति घंटे (134 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवा चल रही है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई है। 600 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईह हैं, जिससे लगभग 120,000 यात्री प्रभावित हुए है। तूफान के चलते टोक्यो और नागोया के बीच हाई-स्पीड शिंकानसेन ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं।
जापान में आया था भूकंप
बात दें कि, हाल ही में जापान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई थी। भूकंप की वजह से सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। झटके दक्षिणी जापान में महसूस किए गए थे। भूकंप के चलते जापान के तटीय इलाकों मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था।
What's Hot
BIG BREAKING एम्पिल तूफान के चलते जापान में बिगड़े हालात… 600 से अधिक उड़ानें रद्द… हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं प्रभावित…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.