ऐसा एक भी दिन नहीं जाता होगा जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ना कोई वीडियो वायरल होता हो। सुबह का समय हो या देर रात हो रही हो, हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको कोई ना कोई वायरल वीडियो देखने को मिल ही जाएगा। आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं तो फिर आपके फीड पर भी ऐसे वायरल वीडियो आते ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना मजेदार रिएक्शन भी दिया है।
ऐसे बस में कभी चढ़े हैं आप?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बस नजर आ रही है जिसमें कई यात्री बैठे हुए हैं। वहीं सबसे पीछे एक शख्स खिड़की से बाहर की तरफ देख रहा है। वहीं बस के बाहर उसी जगह एक महिला अपने चप्पल को उतार रही है। इसके बाद वह चप्पल उस आदमी को पकड़ाती है। उसके बाद वह आदमी उस महिला के हाथों को पकड़ता है और महिला बस की पीछे वाली खिड़की से ही बस के अंदर चढ़ जाती है। बस में चढ़ने का तरीका इतना अनोखा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ChourePrafull नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?’ वीडियो को देखने के बाद लोगों ने अपना मजेदार रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- उत्तर प्रदेश में यह आम बात है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा विश्वास देखने को नहीं मिलेगा कहीं। तीसरे यूजर ने लिखा- दमदार जोड़ी है। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version