छत्तीसगढ़ी गायक नीलकमल वैष्णव एवं हिलेंद्र ठाकुर के कार्यक्रम का हुआ रंगारंग आयोजन
आयोजन में धर्मजीत सिंह ठाकुर विधायक तखतपुर , रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज , धनमती यादव सभापति जिला पंचायत गरियाबंद सहित कई दिग्गजों ने की शिरकत

स्वभाव के धनी संजय यादव की पहचान संकटमोचन के रूप में होती है , -धर्मजीत सिंह

बिलासपुर. शहर के लोकप्रिय पूर्व पार्षद एवं मृदुभाषी सरल स्वभाव के धनी सामाजिक व्यक्तित्व तथा जन-जन के नेता दुख सुख में हर व्यक्ति को सहयोग करने वाले संजय यादव जी के जन्मदिन को लोगों ने भव्य रूप से मनाया, वार्ड वार्ड में केक काटने के साथ वृक्षारोपण का आयोजन किया गया वहीं सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन उत्सव के माध्यम से जन्मदिन को भव्यता प्रदान की गई , विदित हो ग्राम भरनी के यादव समाज एवं ग्राम पंचायत संपूर्ण ग्राम वासियों ने एक यादगार के रूप में संजय के जन्मदिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया इस अवसर पर तखतपुर के लोकप्रिय विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ,जिला पंचायत गरियाबंद के सभापति श्रीमती धनमती यादव मैनपुर के जनपद सदस्य श्रीमती भूमि लता यादव सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी कुमारी राखी यादव ,जिला अध्यक्ष रामचंद्र यादव, तखतपुर के सामाजिक प्रमुख सर्वश्री ललित यादव, अजय यादव सरजू यादव आशीष यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष गरबा यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक तथा ग्राम पंचायत भरनी के ग्रामवासी उपस्थित रहे, इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार नीलकमल वैष्णव और हीरेंद्र ठाकुर ने समां बांध अपने गीतों के माध्यम से उपस्थित हजारों लोगों को संजय यादव के जन्मदिन को यादगार बनाने में कसर नहीं छोड़ी पावन अवसर पर तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि आज मैं किसी कार्यकर्ता का इतना भव्य रूप से जन्मदिन पहली बार देखा हूं बड़े-बड़े नेताओं का तो बहुत देखा था लेकिन एक छोटे से कार्यकर्ता कभी इतना भव्यता पूर्ण जन्मदिन मनाने का यह अवसर मुझे आज देखने को मिला है, उन्होंने कहा मैं संजय यादव जी को उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और उनसे निवेदन करता हूं कि वह अपने स्वभाव में कोई परिवर्तन ना लावें ,इसी तरह से अविरल आगे बढ़ते रहे ताकि आने वाला समय एक सुखद रूप में उन्हें प्राप्त हो, अपने उद्बोधन में रमेश यद प्रदेश अध्यक्ष सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ ने कहा कि संजय यादव एक होनहार एवं सरल स्वभाव के धनी है वे हमेशा समाज के साथ-साथ अन्य समाज में भी अपनी पहचान बनाया इसका परिणाम है कि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी पार्षद का चुनाव भारी बहुमत से जीते , यह उनकी लोकप्रियता का परिणाम रहा वैसे निर्दलीय रुप से चुनाव जितना बहुत कठिन है, श्रीमती धनमती यादव ने कहा कि संजय भाई का यह जन्मदिन आने वाले वर्ष में किसी राजनीतिक पद के माध्यम से मनाएंगे ऐसा मैं उम्मीद करती हूं मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि ऐसे व्यक्तित्व के धनी को भगवान आगे बढ़ाएं तथा राजनीतिक सामाजिक पारिवारिक दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करते हुए आगे बढ़े आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को शाल श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत कर सम्मानित किया गया हजारों की संख्या में संजय यादव को आशीर्वाद देने लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे इस अवसर पर सभी लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई.कार्यक्रम के अंत में संजय यादव ने अपने सभी समर्थकों , आयोजन समिति व प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उनके जन्म उत्सव को आशीर्वाद के रूप में मानने वालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version