उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त की सुबह साबरमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई. इस ट्रेन के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस का इंजन सुबह 2.35 बजे कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर रखी किसी चीज से टकरा गया. जिसके बाद इसकी बोगियां पटरी से उतर गईं. शुरुआती जांच के मुताबिक, रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं मिला है.
कानपुर सिटी ADM राकेश वर्मा ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि 22 बोगियां पटरी से उतरी हैं. गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ है. सभी यात्रियों को बस से वापस स्टेशन भेजा जा रहा है. एक मेमो ट्रेन भी यहां आ रही है. हादसे को लेकर ट्रेन के ड्राइवर(लोको पायलट) ने बताया कि प्रथम दृष्टया बोल्डर के इंजन से टकराने की वजह से ये हादसा हुआ है. क्योंकि जैसे ही बोल्डर इंजन से टकराया. वैसे ही इंजन का कैटल गार्ड मुड़ गया. साबरमती एक्सप्रेस के डिरेलमेंट के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. इसके साथ ही इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों को दूसरे रुट से चलाया जा रहा है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version