रायपुर। कोरोना काल में लोग सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे हैं, मॉस्क का उपयोग कर रहे हैं और घरों से बेवजह निकलने से बच रहे हैं। इसी कड़ी में हम बच्चों की बात करें तो उनके साथ भी यही हालात है। स्कूल बंद है, पढ़ाई आनलाइन हो रही है। पढ़ाई के बाद जो समय बचता है उसमें बच्चों के हुनर उभर कर सामने आ रहे है। बच्चों के माता-पिता भी अपने बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। राजधानी रायपुर में भी एक ऐसे ही हुनरमंद बालक है जो राजकुमार कालेज का छात्र है और कक्षा 8 में अध्ययनरत है। और उस बालक का नाम प्रदीप नयन जैन है, जिसने अपनी चित्रकला के माध्यम से कई चित्रकारी की है। नयन अपने चित्रकारी से कई सामाजिक संदेश दिये है, इन्हीं संदेशों में से एक स्वच्छता अभियान भी है जिसमें गांवों में स्वच्छता और साफ-सफाई को दर्शाया गया है। नयन की चित्रकारी से लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है और उनकी इस कलाकारी की तारीफ करने से भी नहीं चुकते। इसके अलावा नयन अभी रोजाना तबला वादन का भी अभ्यास करते है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version