वैसे तो भारत में कई घूमने के बेहतरीन और शानदार जगहें हैं। क्या आप इस वीकेंड अपनी वाइफ के साथ किसी शांत और हैपनिंग प्लेस पर वेकेशन प्लान कर रहे हैं। लेकिन घूमने की बात पर सबसे पहले बजट की चिंता होती है, क्योंकि हर किसी का अपना बजट होता है। ऐसे में अगर आप कम पैसे में घूमने जाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर जाने के बाद आपको अपना हनीमून याद आ जाएगा और आप इन जगहों पर बेहद कम खर्चे में आराम से घूम भी सकेंगे।

चूका बीच

अगर इस वीकेंड आप अपने पार्टनर के साथ किसी पानी वाली जगह या फिर बीच साइड जाने का प्लान कर सकते हैं। तो आपको यूपी के पीलीभीत शहर के बाहरी जगह पर स्थिति चूका बीच पर पहुंचना चाहिए। आप गाड़ी से आराम से इस जगह तक आ सकते हैं। वहीं बरेली से यहां तक का रास्ता सिर्फ एक घंटे का है। यहां पर आप 5-6 हजार रुपए खर्च कर घूम सकते हैं।

मोरनी हिल्स

हरियाणा का इकलौता हिल स्टेशन मोरनी हिल्स को ऑफबीट जगह के तौर पर जाना जाता है। यहां पर आप नोएडा से 5-6 घंटे में आराम से पहुंच जाएंगे। आप वीकेंड पर पार्टनर के साथ यहां पर घूमने के लिए आ सकते हैं। आजकल कपल्स मोरनी हिल्स पर भी हनीमून के लिए पहुंचते हैं। मोरनी हिल्स में आप टिक्कर ताल, मोरनी किला, गुरुद्वारा नाडा साहिब और मनसा देवी मंदिर घूम सकते हैं।

शिमला

घूमने के लिहाज से शिमला भी काफी खूबसूरत जगह है। हर साल भारी संख्या में कपल्स यहां पर हनीमून के लिए आते हैं। वहीं नोएडा से यह जगह ज्यादा दूर नहीं है। गर्मियों में यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है। अप्रैल-मई के महीने में यहां पर सबसे ज्यादा क्राउड देखने को मिलता है। यहां पर घूमने के लिए पर पर्सन 6-7 हजार रुपए का खर्चा आएगा। लेकिन यहां की हसीन वादियों में घूमकर आपके सारे पैसे वसूल हो जाएंगे।

नैनीताल

अगर आप घूमने के लिए कोई सस्ती जगह ढूंढ रहे हैं, तो आप नैनीताल जा सकते हैं। कई कपल्स नैनीताल हनीमून मनाने के लिए आते हैं। यहां पर आप 5-6 चीजें हैं, जिनको आप अपनी पत्नी के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा आप यदि एडवेंचर के शौकीन हैं, तो नैनीताल में बोटिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। बता दें कि यहां पर घूमने के लिए पर पर्सन 5-6 हजार रुपए खर्चा आएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version