जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। हिंदु पंचांग के अनुसार, भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। यही वजह से जन्माष्टमी के दिन सभी मंदिरों में कृष्ण जन्म होता है। इसके लिए मंदिरों में झांकियां सजाई जाती है। कई घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव होता है। अगर आप भी अपने घर पर कृष्ण जन्म कराने का विचार कर रहे हैं तो आप जन्मोत्सव के बाद धनियां पंजीरी का भोग नन्हें कान्हा को अवश्य लगाएं। इसे बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
धनिया पंजीरी की सामग्री

-धनिया पाउडर (सूखा धनिया) – 1 कप

-घी – 1/2 कप

-शक्कर – 1/2 कप

-सूखे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश) – 1/2 कप (कटे हुए)

-मखाने – 1/4 कप

-नारियल का बुरादा – 1/4 कप

-इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

धनिया पंजीरी का बनाने की विधि

  • धनिया पंजीरी बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में घी गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें धनिया पाउडर डालें और धीमी आंच पर उसे अच्छी तरह से भूने। धनिया पाउडर भूरा हो जाए तो इसे अलग रख दें।
  • फिर आप कड़ाही में थोड़ा और घी डालें और उसमें कटे हुए सूखे मेवे और मखाने को भून लें। जब मेवे सुनहरे हो जाए और मखाने क्रिस्पी दिखने लगे, तब इन्हें भी निकालकर अलग रख दें। फिर धनिया पाउडर में शक्कर मिलाएं।
  • इसके बाद आप भुने हुए धनिया पाउडर में शक्कर के अलावा भुने हुई मेवे और नारियल का बुरादा मिलाएं। इस मिश्रण में आप इलायची पाउडर भी डाल सकते हैं।
  • जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो आपकी धनिया पंजीरी तैयार है। इसे आप भोग लगा सकते हैं। इसे आप कई दिनों पर स्टोर करके भी रख सकते हैं।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version