रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अमर शहीद गोंड राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके श्रीचरणों में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि शहीद गोंड राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी और बलिदान देकर आजादी की अलख जगायी थी। अंग्रेजों ने उन्हें तोप से बांधकर उड़ा दिया था लेकिन उनके अदम्य साहस को तोड़ नहीं सके। वे पूरे देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
