उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में दो युवतियों के शव पेड़ पर एक ही दुपट्टे से लटकते हुए मिले हैं. ये दोनों सहेलियां देर शाम परिवार के साथ जन्माष्टमी पर कार्यक्रम देखने के लिए निकली थीं. जब देर रात तक वो वापस नहीं लौटीं तो घरवालों ने सोचा कि वो रिश्तेदारी में रुक गई होंगी. बाद में जब दोनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिलने की जानकारी हुई तो दोनों के घर में कोहराम मच गया.
यह घटना कायमगंज थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास की है, जहां आम के बाग में दोनों युवतियों के शव फंदे से लटकते हुए मिले. जब गांववालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वो बेटियों के शव को लटकता हुआ देखकर हैरान रह गए. उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर इन लड़कियों ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया. शुरुआती जांच में पुलिस ने हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया है.
पेड़ पर मिले लड़कियों के चढ़ने के निशान
पुलिस के मुताबिक, पेड़ पर लड़कियों के चढ़ने के निशान भी मिले हैं, इसी वजह से पुलिस हत्या की आशंका से इनकार कर रही है. दोनों लड़कियां पक्की दोस्त भी थीं और वो परिवार के साथ देर रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने निकली थीं. इस कार्यक्रम स्थल से करीब 150 मीटर दूर आम के बाग में एक ही दुपट्टे से दोनों की लाश लटकते हुए मिली थी. पुलिस को मौके से एक लड़की के ममेरे भाई का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार, ममेरा भाई परिवार के साथ ही जन्माष्टमी कार्यक्रम देख रहा था. परिजनों की ओर से भी हत्या या रेप की आशंका से इनकार किया गया है.
फर्रुखाबाद के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि हमें कायमगंज के भगौतीपुर गांव से सूचना मिली कि दो लड़कियां (जिनकी उम्र 18 और 15 साल है) एक पेड़ से लटकी मिली हैं. पता चला है कि दोनों करीबी दोस्त थीं. दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाई है. शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़कियों ने खुद ही ऐसा किया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी. हमने मौके से एक फोन और सिम बरामद किया है. इस घटना की वजह पता लगाने के लिए हम मामले की जांच कर रहे हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version