हमारे देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ू लोग मौजूद हैं। मुसीबत में फंसने पर या जरूरत पड़ने पर ये जुगाड़ू लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ के साथ सामने आते हैं कि उन्हें देखने वाला भी दंग रह जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जितने भी लोग एक्टिव हैं, वो तो जुगाड़ के वीडियो देखते ही होंगे क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। वीडियो को देखने के बाद लोग उसके जुगाड़ की तारीफ भी कर रहे हैं।
ऐसा जुगाड़ कभी अपनाया है?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि बारिश के बाद हर तरफ पानी भर गया है। इलाके में पानी इतना भर गया है कि बाइक का आधा पहिया तक उसमें डूब गया है। इसी पानी में एक शख्स अपने जुगाड़ के साथ आता है जो हर किसी को हैरान कर देगा। शख्स दो बड़ी बाल्टियों में दोनों पैरों को डालता है और उसके हैंडल को अपने हाथों में पकड़ लेता है। इसके बाद वह पैर के साथ बाल्टी को उठाता है और साथ में ही उसे रखता भी है। इस तरह वह पानी में अपने जुगाड़ के साथ चलता हुआ नजर आ रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @sk90official नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बंदे को नासा वाले ढूंढ रहे हैं।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा- कमाल का जुगाड़ है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- इंटेलिजेंट तो है ये बंदा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये बढ़िया आइडिया है। चौथे यूजर ने लिखा- इसको तो मैं भी इनाम देना चाहता हूं। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसको नासा वाले खोज रहे हैं। (indiatv.in)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version