सूरजपुर। जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। इसके बाद भी युवक शादी करने की बात कह लगातार इसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके चलते एक बार फिर लड़की प्रग्नेंट हो गई। तब लड़की ने शादी करने की बात कही। जिस पर युवक मुकर गया। तब लड़की ने ऐसा कदम उठाया जिसकी कल्पना युवक ने सपने में भी नहीं की थी।
दरअसल, लड़की युवक की हर बार ऐसी हरकतों से परेशान आ गई। इतना ही नहीं उसको अपने आप पर शर्म आने लगी। तब उसने इसकी शिकायत सखी सेंटर में कर दी। पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर सेंटर ने एक्शन लिया। जिसके बाद अब युवक सलाखों के पीछे है।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version