नई दिल्ली। कोरोना महामारी उन कंपनियों के लिए पैसे कमाने का एक बेहतरीन अवसर बन गया हैं. जो पैक्ड गुड्स का बिजनेस करते हैं. इस समय ये कंपनियां नए-नए प्रोडक्ट्स ला रही हैं जिनका दावा है कि वो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करेंगे. अप्रैल से अगस्त तक इन कंपनियों ने दर्जनों नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं. इनमें वेजिटेबल और फ्रूट धोने के वॉशेज से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने वाले जूस और हल्दी दूध और आइसक्रीम शामिल है. उपभोक्ताओं के बीच इम्युनिटी बूस्टर प्रोडक्ट की मांग बढऩे से कंपनियों को स्किन केयर और होम केयर जैसी कैटगरी में बिक्री में आई भारी गिरावट की भरपाई करने का मौका मिला है. विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग के प्रेसीडेंट ने बताया कि अप्रैल 2020 से नए प्रोडक्ट हमारे लिए बेहद अहम रहे हैं. इस दौरान कंपनी ने साबुन, हैंडवॉश, सैनिटाइजर, डिसइनफेक्टेंट्स, एंटी जर्म डिटरजेंट्स और फैब्रिक कंडीशनर्स लॉन्च किए हैं. हल्दी के बारे में आयुष मंत्रालय के जारी एडवाइजरी से भी इससे जुड़े प्रोडक्ट्स के लॉन्च में तेजी आई. अमूल ने हल्दी आइसक्रीम और हल्दी मिल्क लॉन्च किया. डाबर के सीईओ मोहित मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना महामारी के फैलने के बाद हमने तीन महीने में 40 से अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च किए. इसी तरह मैरिको ने हनी, टर्मरिक मिल्क मिक्स और हल्दी-जिंजर मिल्क बाजार में उतारा है.पैकेज्ड फूड सेक्टर की देश की तीसरी सबसे बड़ी सूचीबद्ध कंपनी आईटीसी ने पिछले 5 महीनों में 40 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं. इनमें सब्जियां और फर्श साफ करने वाले उत्पाद और इम्युनिटी बेवरेज शामिल हैं. पिछले पूरे साल कंपनी ने कुल 60 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए थे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version