रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालय शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा सभी संभागों के कोषालय कर्मचारियों की सहायक ग्रेड 3 से सहा ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति चतुर्थ श्रेणी से से सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदोन्नति तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान संभाग स्तर से लंबित प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग की है। संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रांतीय महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि प्रदेश के कोषालय में संभाग स्तर से चतुर्थ श्रेणी से सहायक ग्रेड 3 एवं सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदोन्नति तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही है सभी संभागीय कार्यालय द्वारा जानकारी जिला कोषालय से मंगाई गई थी। जानकारी संभागीय कार्यालय में भेजी जा चुकी है जिसके बाद भी भृत्य एवं सहायक ग्रेड 3 की पदोन्नति तथा उनका समयमान वेतनमान आदेश जारी नहीं किया जा रहा है। संगठन द्वारा सभी पांचों संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा पेंशन रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर एवं जगदलपुर को पत्र भेजकर शीघ्र ही कार्यवाही कर आदेश जारी करने करने कहा है। अन्यथा संगठन द्वारा आगे की रणनीति बनाकर हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से संघ के जितेन्द्र सिंह ठाकुर प्रांताध्यक्ष, हरीश कुमार कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, अरुण चोरिया उप प्रांताध्यक्ष, एसके झा संरक्षक चवन प्रकाश साहू संरक्षक, दीपक देवांगन प्रांतीय महामंत्री, रामाधार साहू प्रांतीय कोषाध्यक्ष, गंभीर नेताम प्रांतीय सचिव, प्रांतीय प्रचार सचिव द्वारिका वस्त्र कार, प्रांतीय प्रवक्ता रूपेंद्र कुमार साहू, प्रांतीय संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, मुन्ना लाल यादव संभागीय अध्यक्ष जगदलपुर, जीआर बसोने संभागीय अध्यक्ष रायपुर, सुशांत बेलेकर जिला अध्यक्ष राजनांदगांव, गौरव द्विवेदी जिला अध्यक्ष भानु आदि शामिल है।
कोषालय के कर्मचारियों की पदोन्नति और समयमान वेतनमान प्रदाय करने की मांग, सौंपा गया ज्ञापन
Previous Articleकोरोना ने बदल दी लोगों की जरूरतें, अब क्रीम-पाउडर, तेल नहीं लोग खरीद रहे हैं ये सामान
Next Article डोर-टू-डोर पहुंचकर खिलाई जाएगी अल्बेंडाजॉल की गोली
