कानपुर में तीन लड़कियों की अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है. एक दूसरे के प्यार में पागल तीन लड़कियां घर परिवार छोड़कर एक साथ रहने के लिए फरार हो गईं. तीनों लड़कियों को चकेरी पुलिस ने गाजियाबाद से बरामद किया है. जिनमें दो लड़कियां आपस में शादी करने की बात कह कर साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं. इन दोनों लड़कियों का कहना है कि वह एक दूसरे के साथ ही रहेंगी. बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र की रहने 20 साल की लड़की 2 सितंबर 2020 को लापता हो गई थी. जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की तो उसकी लोकेशन गाजियाबाद में मिली. पुलिस ने वहां से एक साथ रह रही तीन लड़कियों को बरामद किया, जिनको लेकर पुलिस चकेरी थाने आ गई. बरामद लड़कियों में दो कानपुर की और एक लखनऊ की रहने वाली है. इनमें से एक लड़की, परिजनों के मनाने पर उनके साथ घर चली गई. जबकि दो लड़कियां साथ रहने पर अड़ी हुई हैं. थाने में लड़कियों को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
एक-दूसरे के प्यार में पागल तीन लड़कियां, पढिय़े अजब प्रेम की गजब कहानी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
