58 वर्षीय चीनी व्यक्ति के साथ हाल में एक बेहद चौंकाने वाली घटना घटी, जब उसे पता चला कि एक कॉकरोच उसकी श्वासनली में घुस गया है. यह घटना एक रात उस समय शुरू हुई जब वह व्यक्ति सो रहा था. वह अपनी नाक में कुछ रेंगने जैसे अजीब अहसास से जाग उठा. चौंककर, उसने महसूस किया कि वो चीज उसके गले से नीचे चली गई है और वह खांसने लगा, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल पाया.
एक स्थानीय चीनी समाचार आउटलेट के अनुसार, उसे समझ में नहीं आया कि अभी क्या हुआ है, इसके बाद वह फिर से सो गया. अगले दिन, उसने इस घटना को नज़रअंदाज़ कर दिया और अपनो रोजमर्रा के काम में लग गया. हालांकि, अगले तीन दिनों में उसने पाया कि उसकी सांस में असामान्य रूप से दुर्गंध आ रही थी. ब्रश करने और ओरल हेल्थ बनाए रखने के बावजूद, सांसों की दुर्गंध बनी रही. उसे पीले रंग का थूक भी आने लगा, जिसके कारण उसे आखिरकार मेडिकल हेल्प लेनी पड़ी.
डॉक्टर्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा
चीन के हैनान प्रांत में स्थित हाइकोऊ का रहने वाला यह व्यक्ति हैनान अस्पताल गया और एक ईएनटी विशेषज्ञ से चेकअप करवाया. वहां उसके अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट यानी ऊपरी श्वसन पथ की जांच में कुछ भी असामान्य नहीं पाया गया. यह मानते हुए कि कुछ गड़बड़ है, उसे श्वसन और क्रिटिकल केयर फिजीशियन डॉ. लिन लिंग के पास भेजा गया. डॉ. लिन ने छाती का सीटी स्कैन किया, जिसमें दाएं निचले फेफड़े के लोब के पीछे के बेसल सेगमेंट में एक छाया दिखाई दी, जिससे पता चला कि कोई बाहरी चीज वहां फंस गई थी.
सांस की नली से निकाला गया कॉकरोच
इस मामले की आगे की जांच के लिए व्यक्ति को ब्रोंकोस्कोपी की सलाह दी गई. डॉ. लिन ने आउटलेट को बताया, “प्रक्रिया के दौरान, मैंने स्पष्ट रूप से ब्रोन्कस में पंखों वाली कोई चीज देखी. बाहरी वस्तु बहुत सारे कफ में लिपटी हुई थी. आस-पास के कफ को हटाने के बाद, हमने पाया कि यह एक कॉकरोच था.” कीड़े को व्यक्ति की श्वास नली से सावधानीपूर्वक हटाया गया और उस क्षेत्र को अच्छी तरह से साफ किया गया. रोगी को जो दुर्गंध आ रही थी, वह जल्द ही गायब हो गई. वह पूरी तरह से ठीक हो गया और अगले दिन उसे छुट्टी दे दी गई.
डॉक्टर ने दी ये सलाह
डॉ. लिन ने कहा कि, ऐसे असामान्य मामले दुर्लभ हैं, उन्होंने सलाह दी कि अगर किसी को संदेह है कि उसके निचले श्वसन पथ में कोई बाहरी चीज फंस गई है, तो उसे तुरंत मेडिकल हेल्प लेनी चाहिए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version