गोंडा में एक महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही चार लड़कों ने जबरदस्ती शराब पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. वो अपने मायके से वापस ससुराल आ रही थी. तभी गांव के चार लड़कों ने उसका पीछा किया और गन्ने के खेत में उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. महिला ने पुलिस में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोंडा के खोड़ारे थाना अंतर्गत रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के ही चार लोगों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाकर बलात्कार किया. जब वो अपने मायके से ससुराल जा रही थी. महिला ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है. वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने गैंगरेप की घटना का खंडन करते हुए कहा कि एक रेप की सूचना आई है. जबकि महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के चार लड़कों ने उसके साथ गंदी हरकत की है. वो अपनी भाभी के घर से वापस आ रही थी, फिर ससुराल में बैठ गई और बच्चों के साथ खेलने लगी. उसी दौरान चार लड़कों ने मेरा पीछा किया. मुझे जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए और बलात्कार किया. एसपी गोंड शैलेंद्र पांडे ने कहा कि उनके पास सिर्फ रेप का मामला आया गैंगरेप का नही. सूचना पर मनकापुर थाना से थाने से आई थी. उसमें यह शिकायत दर्ज हुई थी कि एक महिला के साथ बलात्कार हुआ है. इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version