सिरोही में एनएच -27 पर रविवार रात यात्रियों से भरी जीप की एक टैंकर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई. वहीं 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. यह दुर्घटना पिण्डवाडा उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर कांटल पुलिया के पास हुई. हादसा इतना जरबदस्त था कि जीप के परखच्चे उड़ गए. जीप में सवार कुछ लोग उदयपुर से पाली जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई. फोरलेन पर हुआ यह हादसा कितना जबरदस्त होगा, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जीप बुरी तरह से पिचक गयी थी. उसमें फंसे लोगों को जीप के हिस्सों को तोड़कर निकालना पड़ा.
हादसे की सूचना मिलते ही सांसद,विधायक,जिला कलेक्टरऔर एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे. सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों में से 2 को उदयपुर रेफर किया गया है. कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए और जो कमियां रही हैं, उन्हें दुरुस्त करेंगे और भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसकी कोशिश करेंगे.
पिण्डवाडा थाना अधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि तूफान जीप में सवार लोग उदयपुर के गोगुन्दा तहसील के ओगाणा गांव के रहने वाले हैं. सभी लोग मजदूरी करने के लिए पाली जा रहे थे. इसी दौरान पिंडवाडा -उदयपुर फॉरलेन हाइवे पर जीप और टैंकर की भिड़ंत हो गयी.थाना प्रभारी भाटी ने बताया कि जानकारी मिलने पर वे तुरंत पुलिस टीम के साथ हादसे वाली जगह पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि जीप गलत साइड में चल रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई.
हादसे पर मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदना
इस भीषण हादसे की खबर मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए लिखा है कि -राजस्थान प्रदेश के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु व करीब एक दर्जन से अधिक नागरिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है.मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ लाभ प्रदान करें.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version