पितृपक्ष 2024 की शुरुआत हो चुकी है और 2 अक्टूबर तक पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण किए जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, अगर पितृ पक्ष के दौरान आपको सपने में कुछ विशेष स्थितियों में पितृ दिखाई देते हैं, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ये सपने भविष्य में होने वाली आपकी सुख-समृद्धि और विकास को दर्शाते हैं, साथ ही सपने आपकी कई परेशानियों के दूर होने का भी संकेत हैं।
सपने में जल देखना
यदि पितृ पक्ष में किसी व्यक्ति को पानी से संबंधित सपने आते हैं, जैसे नदी, तालाब, या समुद्र आदि सपने में दिखते हैं तो इसे बेहद शुभ सपना माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि, पितृ आपसे प्रसन्न हैं और उनकी आत्मा तृप्त है। यह सपना बताता है कि, आपके जीवन में अब सुख-समृद्धि आएगी।
पूर्वजों को सफेद वस्त्रों में देखना
पितृ पक्ष के दौरान अगर आपको कोई पितृ सपने में आपको सफेद वस्त्र में दिखाई देता है तो ये भी बहुत शुभ सपना माना जाता है। इस सपने को पितरों की संतुष्टि और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है। यह सपना आपके पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लेकर आता है। सफेद रंग शांति और मुक्ति का प्रतीक है, इसलिए सपने में सफेद वस्त्रों में पितृ का दिखा यह भी दर्शाता है कि, आपके पितृ की आत्मा को मुक्ति मिल चुकी है।
सपने में फूल और फलों का दिखना
पितृ पक्ष में यदि आपको फूल या फल का सपना दिखाई देता है तो ये समझ जाएं पितृ आपके कार्यों से प्रसन्न हैं। यह सपना इस बात का प्रतीक होता है कि व्यक्ति को आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे, उसके और उसके परिवार के लोगों की इच्छाएं पूरी होंगी और जीवन सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा।
सपने में पितृ खिलाएं मिठाई
अगर आप सपना देखें कि पितृ आपको मिठाई खिला रहे हैं, तो ये सपना भी बेहद शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि, आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने वाली है। पितरों के आशीर्वाद से आपका जीवन नई दिशा में आगे बढ़ेगा। धन-धान्य और मान सम्मान की आपको प्राप्ति होगी।
सपने में पितरों को प्रसन्न मुद्रा में देखना
यदि सपने में पितृ हंसते हुए और प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दें तो यह सपना भी बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। पितृ पक्ष में देखा गया यह सपना भी आपके उन्नति का सूचक है। इसका अर्थ है कि, जीवन में आप जिस भी पथ पर अग्रसर हैं वो सही है और आपके पितृ भी आपके कार्यों से प्रसन्न हैं।
इन सपनों को शुभ मानते हुए, ऐसे सपनों के आने का अर्थ है कि आपके ऊपर पितृ दोष नहीं है। आपके पितृ आपसे प्रसन्न हैं और जीवन में आगे बढ़ने के लिए वो आपकी मदद करते रहेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version