रायपुर। शनिवार को राजधानी रायपुर के मोवा स्थित एक स्कूल के बाहर पालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पालकों की मौजूदगी देखकर स्कूल प्रबंधन ने गेट बंद करवा दिए और बात करने के लिए कोई सामने नहीं आया। स्कूल के बाहर हंगामे के हालात बने तो पुलिस भी मौके पर आई। काफी देर तक पैरेंट्स कहते रहे कि स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई हमारी बात सुन ले मगर ऐसा नहीं हुआ। पालक संगठन के राजेश कश्यप ने बताया कि फोन पर स्कूल प्रबंधन के लोगों से संपर्क किया गया, इसके बाद गेट पर ज्ञापन लेने स्कूल की तरफ से पदाधिकारी आए।

राजेश कश्यप ने बताया कि हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूल को ट्यूशन फीस लेने कहा। इस फीस के नाम पर स्कूल कई तरह के शुल्क वसूल रहे हैं। इन दिनों ऑनलाइन क्लास हो रही है। इसे लेकर भी स्कूल मोटी रकम वसूल रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर हमने कई बार स्कूल प्रबंधन से बात की और पालकों को फीस में थोड़ी रियायत देने की मांग की मगर स्कूल प्रबंधन सुनने को राजी नहीं है। शिक्षा के मामले में स्कूल का यह अड़ियल रवैया बिल्कुल गलत है। हमने इस मामले में प्रशासन से भी शिकायत की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version