Saturday, June 28

कर्नाटक सरकार महिलाओं के लिए एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। राज्य सरकार अब प्राइवेट और पब्लिक दोनों सेक्टर में काम करने वाली महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी देने पर विचार कर रही है।

सरकार के इस फैसले से महिलाएं साल में 6 दिन की पेड लीव ले सकेंगी। यानी इन छुट्टियों पर महिलाओं का कोई वेतन काटा नहीं जाएगा। इस बारे में श्रम मंत्रालय की तरफ से गठित एक समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और महिलाओं को 6 दिन की मासिक छुट्टी देने की सिफारिश की है।

कर्नाटक सरकार के मंत्री संतोष लाड ने बताया कि सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फैसले से महिला कार्यबल को बढ़ावा मिलेगा। महिलाएं अब खुद तय कर सकेंगी कि उन्हें कब छुट्टी लेनी है।

अगर कर्नाटक सरकार यह फैसला लेती है तो वह बिहार, केरल और ओडिशा के बाद महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी देने वाला चौथा राज्य बन जाएगा। इस फैसले से महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें अपने काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने का मौका मिलेगा।

हालांकि, पीरियड्स लीव को लेकर हमेशा से ही विवाद रहता है। कुछ लोग इसे महिलाओं के अधिकारों के लिए एक बड़ी जीत मानते हैं तो कुछ लोग इसे अनावश्यक मानते हैं।

WhatsAppFacebookTelegramGmailShare
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Exit mobile version